शीत गुण का वात पित्त कफ पर प्रभाव

  •  जब हमे गर्मी लगती है ,हाथ पैर से पसीना आता है तो हम ठंडा पानी पीते है | 
  • जब कोई बेहोश हो जाता है तो उसके मुँह पर ठंडा पानी मारते है'| 
  • जब हाथ पैर में जलन होती है तो ठंडा पानी मारते है | 
  • जब सीने में जलन होती है तो ठंडा दूध पीते है| 
  • आप घूप में से आये है तो ठंडा शरबत पिएंगे न की चाय 


तो यहाँ हम शरीर में शीत गुण बढ़ाने की कोशिश कर रहे है'|

  • शीत गुण रोकने का काम करता है जैसे अगर पानी बह रहा है परन्तु अगर ज्यादा ठंडा हो जायेगा तो जम जायेगा और रुक जायेगा 
  • अगर पेशाब ज्यादा आता है 
  • खून आता है गर्मी की वजह से 
  • सीने में जलन है तो ठंडी चीज़ों का उपयोग करते है | 
  • नकसीर आती है तो बर्फ का सेक करते है |
  • शीत गुण मन को प्रसन्न करने का काम करता है | 
  • शीत गुण अगर ज्यादा बढ़ जायेगा तो वात ,कफ हो जायेगा 
  • शीत गुण रोकने का काम करता है ,जैसे कब्ज 
  • अगर ऐसा हो तो उष्ण चीज़ें लो | 
  • ठंड ज्यादा होगी तो हाथ पैर कांपने लगेंगे ,
  • उससे ज्यादा ठंडा होगा तो हाथ ओर अकड़ जायेंगे | 
  • पित्त गुण अगर बढ़ गया है तो चन्दन बहुत अच्छा है शीतलता के लिए | 
  • सांप भी इसीलिए चन्दन  के पेड़ को चिपके रहते है क्योंकि ज्यादातर सांप पित्त प्रकृति के होते है | 
  • दूध शीत है परन्तु दही उष्ण है | 

Comments

Popular posts from this blog

गुण चिकित्सा

स्निग्ध गुण - चिकनापन