Posts

.लघु गुण

 लघु -हल्का  पंचकर्म से हल्कापन लाते है |  जब पेट साफ़ करते है तो हल्कापन लाते है |  इसका विपरीत गुण गुरु है |  लघु  गुण पचने में हल्का है |  गुरु गुण -जल और पृथ्वी में होता है |  लघु -अग्नि ,वायु ,आकाश  लघु गुण कफ को कम करता है |  लंघन करने से लघुता आती है |  व्यायाम से लघुपन आता है |  किनके लिए अच्छा है ? जिनका वजन ज्यादा है |  शरीर में भारीपन है |  खाना खाने का मन नहीं करता |  पेट में भारीपन रहता है |  जिनका खाना खाकर पेट भारी हो जाता है |  जिनका मल पानी में डूब जाता है |  जिनका शरीर के अंग का वजन ज्यादा हो जाता है जैसे uterus का वजन i.e. bulky uterus  जिनको सफुर्ति चाहिए ,उनको लघुपन उपयोगी है |  आम दोष में लघु गुण में उपयोगी है |  बुखार में लघु गुण में उपयोगी है |  मधुमेह में लघु गुण में उपयोगी है |  क्योंकि मधुमेह  में गुरु गुण बढ़ जाता है बैठे हुए खाते रहने से और व्यायाम न करने से होता है ,इसमें व्यायाम करना ,सैर करना ,हल्का खाना इत्यादि बोले गए है मधुमेह से बचने क...

स्निग्ध गुण - चिकनापन

 स्नेहन शरीर में softness लाने का काम करता है | शरीर में ताकत बढ़ाने का काम करता है |  शरीर में कफ बढ़ाता है और वात को कम करता है |  रुक्ष गुण को कम करने के लिए स्निग्ध गुण का उपयोग होता है |  उदाहरण  सर्दी में जब होंठ या हाथ पैर फटते है तो तेल ,moisturizer या कुछ भी चिकना लगाते है , तो वहां से वह त्वचा soft हो जाती है |  अस्थि धातु को छोड़कर बाकि सब जगह  स्निग्ध  गुण है |  यह सभी धातुओं को पोषण देती है |  यह गीलापन और मुलायमपन लेकर आती है |  स्निग्ध चीज़ें खानी चाहिए |  fat soluble विटामिन स्निग्ध  के ऊपर टिकी हुई है |  शरीर का बल सनिग्ध पर टिका है |  शरीर में कितनी softness होगी ,बाल कितने soft होंगे ,कितनी smooth त्वचा होगी , कितनी smooth बात करोगे  ये सब सनिग्ध गुण पर निर्भर करता है |  कफ वाले लोग ज्यादा पसंद आते है क्योंकि धीरे धीरे बोलते है ,soft बोलते है  वात वाले लोग पसंद नहीं आते क्योंकि रुक्ष चीज़े किसी को पसंद नहीं आती |  तेल  घी  वसा  मज्जा  शरीर का वर्ण और शक्ति सनि...

गुरु गुण

 गुरु का मतलब भारीपन  जैसे  सिर का भारीपन  पेट भारी लगना  सीने में भारीपन  मन बहुत भारी हो गया है |  मतलब अग्नि के लिए जो चीज़ भारी है वो गुरु है |  गुरु गुण पृथ्वी और जल के पास है और खासकर पृथ्वी के पास |  गुरु गुण --> बलवृद्धि ,तर्पण ,अवसाद ,उपलेप  शरीर में सभी चीज़ों के का वजन गुरु गुण के कारण होता है e.g.  लिवर ,ब्रेन ,bones  जिन भी चीज़ों में गुरु गुण होता है वह nourishment का काम करती है |  गुरु गुण वाली चीज़ें पाचन में भारी होती है ,उसके खाने के बाद आलस ज्यादा आएगा | ये आलस  गुरु गुण के कारण है |  गुरु गुण -कफ वर्धक ,वात शामक  osteoporosis में हड्डियां खोखली हो जाती है ,उसे भरने के लिए भारी चीज़ें इस्तेमाल करते है |  जब पेट साफ़ नहीं होता तो गुरु वाली चीज़ें इस्तेमाल करो ,वृद्ध अवस्था में बुजुर्ग हरड़ वगैरह इस्तेमाल करते है और पेट साफ़ नहीं होता क्योंकि मल पूरा नहीं बनता और हरड़ लघु है तो पेट साफ़ नहीं करती ,ऐसे में उड़द खाओ |  गुरु गुण शरीर में तृप्ति देने का काम करता है |  साथ में शरीर को बढ़ान...

शीत गुण का वात पित्त कफ पर प्रभाव

 जब हमे गर्मी लगती है ,हाथ पैर से पसीना आता है तो हम ठंडा पानी पीते है |  जब कोई बेहोश हो जाता है तो उसके मुँह पर ठंडा पानी मारते है'|  जब हाथ पैर में जलन होती है तो ठंडा पानी मारते है |  जब सीने में जलन होती है तो ठंडा दूध पीते है|  आप घूप में से आये है तो ठंडा शरबत पिएंगे न की चाय  तो यहाँ हम शरीर में शीत गुण बढ़ाने की कोशिश कर रहे है'| शीत गुण रोकने का काम करता है जैसे अगर पानी बह रहा है परन्तु अगर ज्यादा ठंडा हो जायेगा तो जम जायेगा और रुक जायेगा  अगर पेशाब ज्यादा आता है  खून आता है गर्मी की वजह से  सीने में जलन है तो ठंडी चीज़ों का उपयोग करते है |  नकसीर आती है तो बर्फ का सेक करते है | शीत गुण मन को प्रसन्न करने का काम करता है |  शीत गुण अगर ज्यादा बढ़ जायेगा तो वात ,कफ हो जायेगा  शीत गुण रोकने का काम करता है ,जैसे कब्ज  अगर ऐसा हो तो उष्ण चीज़ें लो |  ठंड ज्यादा होगी तो हाथ पैर कांपने लगेंगे , उससे ज्यादा ठंडा होगा तो हाथ ओर अकड़ जायेंगे |  पित्त गुण अगर बढ़ गया है तो चन्दन बहुत अच्छा है शीतलता के लिए |  सांप...

गुण चिकित्सा

  चरक सहिंता में 41 गुणों का वर्णन है ,20 उसमें शारीरक गुण है |  वात के गुण  रूखापन लघु शीतलता सूक्ष्म चंचलता चिपचिपाहट से रहित  खुरदुरापन  उदहारण के लिए अगर वायु का खाली शीत गुण बढ़ा हो तो उसे गरम चीज़ दो कोई गरम पेय तो उसकी ठंडी निकल जाएगी |  Example  Acidity है और सीने में जलन है , जलन के साथ खट्टा पानी भी आ रहा है |  खट्टा पानी भी आ रहा  है और जलन भी हो रही है तो उष्ण गुण और द्रव्य गुण बढ़ा है |  इसमें आँवला काम करेगा क्योंकि वो शीत और रुक्ष है |  Example  Acidity है और सीने में जलन है , और गला सुख रहा है | खट्टे पानी की दिक्कत नहीं है |  इसमें शतावरी  काम करेगा क्योंकि वो शीत और सनिग्ध  है |  Example Acidity है और सीने में जलन है , जलन के साथ खट्टा पानी नहीं  आ रहा है |  ऐसे मैं अगर ठंडा दूध देंगे तो चलेगा परन्तु अगर साथ में खट्टा पानी भी आ रहा है तो नहीं चलेगा क्योंकि उष्ण के साथ द्रव्य भी बढ़ा है और उल्टी हो जाएगी दूध पीने से |  20 तरह के गुर्वादि गुण है |  गुरु ---------- लघु शीत ...